BPSC 3.0 Result Date 2024: कब आएगा बीपीएससी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट?

BPSC 3.0 Result Date 2024: बिहार शिक्षक भर्ती 3.0 (Bihar Teacher Bharti 3.0) के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। अभी हाल ही में कक्षा 11वीं और 12वीं के बचे हुए विषयों की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अब सभी कक्षाओं की उत्तर कुंजी आने के बाद, उम्मीद है कि BPSC बहुत जल्द ही नतीजे घोषित करेगा। 

BPSC TRE 3.0 Result 2024 Date: कब आएगा रिजल्ट?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं। कक्षा 11वीं-12वीं के संस्कृत, पाली, अरबी, फारसी, समाजशास्त्र और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों के साथ कक्षा 9वीं-10वीं के डांस विषय की उत्तर कुंजी भी bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी इन विषयों की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी जांच सकते हैं। अब आयोग जल्द ही नतीजे घोषित करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े: PM Kisan Kist List 2024: पीएम किसान योजना की 18वी क़िस्त जारी, लिस्ट में अपना नाम चेक करें 

BPSC TRE 3.0 Final Answer Key

पहले 3 अक्टूबर को बीपीएससी ने कक्षा 9वीं और 10वीं के कई विषयों की फाइनल आंसर की जारी की थी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, फारसी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, मैथिली और म्यूजिक जैसे विषय शामिल थे। कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक की उत्तर कुंजी पहले ही जारी हो चुकी हैं। अब सभी आंसर की जारी होने के बाद, नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे। 

Bihar Teacher Result 2024: कब आएगा रिजल्ट?

बीपीएससी जल्द ही बिहार शिक्षक भर्ती 2024 के नतीजे घोषित कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 अक्टूबर तक नतीजे घोषित हो सकते हैं। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: बिहार शिक्षक भर्ती 2024 फाइनल आंसर की जारी अभी डाउनलोड करें

BPSC Result 2024: कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट घोषित होने के बाद, अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘BPSC Teacher Recruitment Examination 3.0 Result Link’ पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।

4. इसमें अपना नाम सर्च करें और फाइल को सेव कर लें।

यह भी पढ़े: E Shram Card Online Apply: ई श्रम कार्ड योजना के तहत मिलेंगे 3000 रुपये

जल्द आएगा BPSC Result 2024

आपको बता दें कि मार्च में पेपर लीक की वजह से परीक्षा रद्द होने के बाद, 19 से 22 जुलाई तक दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई है। उम्मीद है कि अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

x
x